vinod upadhyay

vinod upadhyay

मंगलवार, 18 मार्च 2014

विराट ने किया अनुष्का को खफा

श्रीलंका। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा श्रीलंका में अपनी अपकमिंग फिल्म "बॉम्बे वेलवेट" की शुटिंग में बिजी हैं। शुटिंग के दौरान अनुष्का के ब्वॉय फ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली उन्हें सरप्राइज देने के लिए कोलंबो पहुंचे। कोहली को सेट पर देख अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन उनकी ये खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब उन्हें पता चला कि कोहली जिस फ्लाइट से मुंबई वापस गए उसमें कुछ पत्रकार भी मौजूद थे। दरअसल "बॉम्बे वेलवेट" के सेट पर पहुंचे कुछ पत्रकार कोलंबो से मुंबई जा रहे थे और विराट भी उसी फ्लाइट में सवार थे। जब ये बात अनुष्का को पता चली तो वे परेशान हो गई। खबर हैं कि इस बात से अनुष्का भड़क गई और उनकी सारी खुशी गायब हो गई। आपको बता दें कि विराट ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का की फिल्म "बॉम्बे वेलवेट" के सेट पर जाने में कभी गुरेज नहीं किया। विराट तो विकास बहल की फिल्म "क्वीन" की सक्सेस में काटे गए केक पार्टी का भी हिस्सा बने। विराट और अनुष्का श्रीलंका में तो खुले आम इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं, लेकिन अब देखना ये हैं कि इंडिया में कब ये दोनों अपने इश्क को कबूल करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें