vinod upadhyay

vinod upadhyay

रविवार, 9 मार्च 2014

माधुरी में खुद को देख पाईं संपत

बुंदेलखंड में महिलाओं के निगरानी समूह 'गुलाबी गैंग' की संस्थापक संपत पाल 'गुलाब गैंग' फिल्म के निर्माताओं से भले नाराज हो सकती हैं लेकिन फिल्म में माधुरी दीक्षित की भूमिका में वह खुद की जिदंगी की झलक पाती हैं। संपत का मानना है कि इस चरित्र ने पर्दे पर उनके होने का एहसास कराया है। संपत ने कहा 'हालांकि फिल्म को लेकर उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। मैं मांग पूरी होने तक इसे जारी रखूंगी लेकिन फिल्म में माधुरी ने निश्चित रूप से जबर्दस्त अदाकारी से मुझे प्रभावित किया है।' उन्होंने आगे कहा 'मैं अपनी जिंदगी में जिस दौर से गुजर चुकी हूं, माधुरी की अदाकारी ने उन यादों को फिर ताजा कर दिया है।' पाल ने साफ किया कि उनकी नाराजगी अभिनेत्रियों से नहीं है बल्कि वह अनुभव सिन्हा सहित फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ हैं। इस मामले को अदालत में लेकर पहुंची पाल का दावा है कि फिल्म के निर्माण के पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें