vinod upadhyay

vinod upadhyay

मंगलवार, 18 मार्च 2014

काजोल को नहीं पसंद अरमान?

मुंबई। बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस काजोल अपनी छोटी बहन तनीषा की पसंद अरमान से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही हैं। काजोल और उनकी मां तनुजा को तनीषा और अरमान का रिश्ता पहले दिन से ही पसंद नहीं था। लेकिन ये कपल किसी की सुनने को राजी नहीं हैं। तनीषा और अरमान को कई बार खुले आम साथ में घूमते देखा गया हैं। लेकिन काजोल अरमान से खुश नहीं लग रही हैं। हाल ही में करण जौहर के शो में आई काजोल से जब उनके बेस्ट फ्रेंड करण ने तनीषा और अरमान के रिश्ते और अरमान को अपनी फैमिली में वेलकम करने के बारे में पूछा तो काजोल ने कहा कि हम उसके बारे में सोचेंगे। इस बात को किसी और दिन के लिए छोड़ देते हैं। ये कहकर काजोल ने बहुत समझदारी से बात को टाल दिया, लेकिन इससे काजोल की नाराजगी साफ जाहिर होती हैं। वहीं जब तनीषा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ने भी इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। खबर हैं कि तनीषा और अरमान ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। तनीषा अपनी मां तनुजा का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। तनुजा को पहले अरमान बिल्कुल पसंद नहीं थे लेकिन अब वे अरमान के साथ थोड़ी नरम नजर आ रही हैं। लेकिन काजोल शायद अभी तक अरमान को नहीं अपना पाई हैं। तभी तो वे अरमान के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें