

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि सलमान खान बहुत अट्रेक्टिव एक्टर है। सोनम ने 2007 में रिलीज फिल्म "सांवरिया" से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था।
सोनम अब दूसरी बार सलमान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" में काम करने जा रही है। सोनम ने कहा, सलमान बेहद आकर्षक अभिनेता है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद रोमांचित हूं।
एक्ट्रेस ने कहा, आपको इस फिल्म में डबल धमाल देखने को मिलेगा क्योंकि इस फिल्म में सलमान की दोहरी भूमिका है। अभी मैं इस फिल्म के बारे में अधिक नही बता सकती हूं।
उल्लेखनीय है कि "प्रेम रतन धन पायो" में सलमान खान और सोनम कपूर के अलावा नील नीतीश मुकेश, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर की भी मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म की शूटिंग मई-जून से शुरू हो सकती है। फिल्म अगले साल दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें